RTE RAJSTHAN NEW ADMISSION :( 2025-2026)

RTE NEW ADMISSION :(2025-2026)

आरटीई एडमिशन 2025-26 शिक्षा का अधिकार अर्थात आरटीई अधिनियम के तहत प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। 2025 और 26 के बीच नर्सरी और पहली कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 मार्च से 7 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। इस प्रक्रिया के अनुसार बच्चों के लिए अधिकतम 5 स्कूल के विकल्प होंगे और जो पसंदीदा स्कूल होग। उसे एक पर रखे इस तरह से पांच स्कूल भरे। 

25 मार्च से शुरू होंगे आवेदन।

आवेदन करने के लिए उनके आधिकारिक आरटीई पोर्टल पर जाकर अपने प्रोफाइल को अपडेट करना होगा। इसके बाद 25 मार्च से 7 अप्रैल तक ही आवेदन किया जा सकेंगे। यह ऑनलाइन लॉटरी प्रक्रिया 9 अप्रैल को आयोजित की जा सकती है। जिसके जरिए छात्रों को मेरिट लिस्ट में लिया जा सकता है।चयनित बच्चों को 15 अप्रैल तक अपने निर्धारित स्कूल में रिपोर्ट करना होगा।

कुछ शर्ते ध्यान में रखनी होगी।

निशुल्क प्रवेश के लिए आवेदक बच्चों की आयु सीमा का निर्धारण 21 जुलाई 2025 तक चुनी जाएगी। इस तिथि तक बच्चे की आयु निर्धारित सीमा में होनी चाहिए। नर्सरी क्लास में आवेदन के लिए तीन से चार वर्ष और पहली क्लास में 6 से 7 साल तक के छात्र-छात्राएं आवेदन के पात्र होंगे। फ्री एडमिशन के लिए माता पिता की वार्षिक आय 2 लाख या 50000 से कम होनी चाहिए। वही चयनित बच्चों के दस्तावेजों को सत्यापित करने के लिए 9 से 21 अप्रैल तक टाइम दिया जाएगा। और इसके लिए आवेदन  के माता पिता को अपने नजदीकी केंद्रो पर दस्तावेज पेश करने होंगे।

महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट की जरूरत 

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • आधार कार्ड 
  • विशेष श्रेणी का प्रमाण पत्र 
  • पेरेंट्स का आधार कार्ड

फॉर्म भरते समय कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं का ध्यान रखें।

जिसमें कि अभ्यर्थी का सही पता और शहर और ग्रामीण की सही जानकारी, छात्र के जेंडर की जानकारी, छात्र की जाति ,मोबाइल नंबर और उनके माता-पिता का नाम सही से भरना होगा। और साथ ही दी गई जानकारी की सत्यता को स्पष्ट करने के लिए महत्वपूर्ण  दस्तावेज संलग्न किए जाने चाहिए। 

0 टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

Post a Comment (0)

और नया पुराने