Sunita williams return news:- राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ

Sunita williams return news: सुनीता विलियम्स की 9 महीने बाद अंतरिक्ष से वापसी; राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने की जमकर तारीफ

सुनीता विलियम और उनके सहकर्मी बैरी विल्मोर समेत चार अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स  ड्रैगन अंतरिक्ष यान में सवार होकर बुधवार तड़के 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट पर सुरक्षित उतरे। नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम अपने सहकर्मी बैरी विल्मोर समेत चार अंतरिक्ष यात्री  के साथ 9 महीने 286 दिनों बाद पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आई है। उनकी वापसी  स्पेसएक्स  के ड्रैगन अंतरिक्ष यान के जरिए हुई है। इस अंतरिक्ष यान के जरिए इस 17 घंटे की यात्रा करने के बाद वे पृथ्वी पर पहुंचे। ड्रैगन अंतरिक्ष यान के कैप्सूल ने भारतीय समय के अनुसार 19 मार्च की सुबह 3:27 बजे फ्लोरिडा के तट के पास समुद्र में स्पेशल डाउन किया। फ्लोरिडा में स्पेस एक के ड्रैगन कैप्सूल से लौटे चारों अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी की नासा ने पुष्टि की पृथ्वी पर पहुंचने के तुरंत बाद सभी यात्रियों की सेहत की जांच की प्रक्रिया शुरू की।

पृथ्वी ने तुम्हें याद किया पीएम मोदी ने कहा।

 आपका स्वागत है पृथ्वी ने आपको बहुत याद किया। उन्होंने आगे कहा कि यह धैर्य साहस और असीम भावना की परीक्षा थी। सुनीता विलियम के अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाई की दृढ़ता का सही अर्थ क्या होता है। अज्ञात के सामने उनकी अटूट निष्ठा हम हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करती है।

राष्ट्रपति ने दी बधाई

राष्ट्रपति ने भी सुनीता विलियम्स और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के सुरक्षित धरती पर वापस लौटने की बधाई दी। सोशल मीडिया पर डाली गई एक पोस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा कि नासा के क्रु:9 मिशन को सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाने वाली पूरी टीम को हार्दिक बताई। भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और उनके साथ ही अंतरिक्ष यात्रियों ने अपने समर्पण से सभी को प्रेरित किया है। जिसके कारण द्रोपति मुर्मू सुनीता विलियम्स के वापस लौटने की बधाई देते हुए खुशी जता रही हैं।




Post a Comment

और नया पुराने