PSEB RESULT (2025)


PSEB परिणाम 2025: पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जल्द करेगी जारी।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के छात्रों का इंतजार जल्दी खत्म होने वाला है। क्योंकि बोर्ड जल्द ही (PSEB RESULT 2025) कक्षा दसवीं और बारहवीं के परिणाम 2025 घोषित करने वाला है। पिछले वर्षों के पैटर्न के अनुसार PSEB कक्षा दसवीं के परिणाम अप्रैल के अंत या मई के पहले सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। जबकि कक्षा 12वीं के परिणाम मई के दूसरे सप्ताह तक जारी होने की संभावना है। हालांकि अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यहां तक की पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने ऐसी कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं की है।

पिछले वर्ष के अनुसार परिणाम की तिथि

 पिछले वर्ष के अनुसार PSEB ने 2024 में 18 अप्रैल को और 2023 में 26 मई को कक्षा दसवीं के परिणाम  घोषित किए थे। कक्षा 12वीं के परिणाम पिछले साल 30 अप्रैल को और 2023 में 24 मई को घोषित किए गए थे। जिसके अनुसार इस पैटर्न को देखते हुए यह संभावना जताई जा सकती है। कि PSEB के 10वीं और 12वीं के नतीजे  25 अप्रैल के आखिरी हफ्ते या मई की शुरुआत में घोषित हो सकते हैं।

 नतीजे कहाँ देखें ?

छात्रों को यह सूचित कर देना चाहते हैं। कि PSEB कक्षा दसवीं और बारहवीं के परिणाम केवल आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर उपलब्ध होंगे। अन्य किसी वेबसाइट पर अपना महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज न करें जिससे कि छात्रों की महत्वपूर्ण जानकारी लीक हो सकती है। और उसका गलत उपयोग उठाया जा सकता है।

Post a Comment

और नया पुराने