पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद (WBCHSE) ने उच्चतर माध्यमिक कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए एक बहुत अच्छी खबर दी है। जिन छात्रों ने शैक्षणिक वर्ष 2024-2025 के लिए उत्तर माध्यमिक कक्षा 12वीं के परीक्षा में उपस्थित रहकर 12वीं की परीक्षा दी है। उन छात्रों के परिणाम आज 7 मई 2025 को जारी कर दिए जाएंगे छात्रों की जानकारी के लिए बता दे, कि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 3 मार्च से 18 मार्च 2025 के बीच पश्चिम बंगाल के विभिन्न परीक्षा केंद्रो पर आयोजित की गई थी। इस साल उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में 8 लाख से अधिक छात्र उपस्थित थे।
WBCHSE class 12th result 2025 कब जारी किया जायेगा।
बंगाल उत्तर माध्यमिक शिक्षा परिषद आज 7 मई दोपहर 12:30 बजे उच्चतर माध्यमिक कक्षा 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा। इस घोषणा की पुष्टि आधिकारिक तौर पर पश्चिम बंगाल उत्तर माध्यमिक शिक्षा परिषद ने की है। छात्रों को बता दें कि शैक्षणिक वर्ष 2024 -2025 12वीं परीक्षा के परिणाम आज दोपहर 12:30 पर घोषित किए जाएंगे। यह घोषणा विद्यासागर भवन, साल्ट लेक, कोलकाता में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की जाएगी। अन्य सूत्रों के अनुसार छात्र 2:00 के बाद पश्चिम बंगाल उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपने परिणाम ऑनलाइन देखें सकेंगे।
WBCHSE 12वीं परिणाम कहां और कैसे देखें?
- सबसे पहले छात्र WBCHSE की आधिकारिक परिणाम पोर्टल पर जाएं।
- उसके बाद छात्र हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना परिणाम देखने के लिए अपनी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- इसके बाद परिणाम देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें स्क्रीन पर स्कोरकार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
- उसके बाद छात्र अपनी मार्कशीट को डाउनलोड करें। व भविष्य के उपयोग के लिए उसका प्रिंट करें।
WBCHSE अंकतालिकाएं का वितरण।
छात्रों को बता दे कि अंक तालिकाएं 8 मई 2025 को सुबह 10:00 बजे स्कूलों द्वारा प्रदान की जाएगी। और उत्तर प्रमाण पत्र राज्य भर के 55 केद्रों में वितरण के जाएंगे अतः स्कूलों को निर्देश दिए गया है कि वे इन दस्तावेजो वितरित करें। परिषद द्वारा हार्ड कॉपी को निर्धारित वितरण केदो पर भेजा जाएगा। जहां से विद्यालय की जिम्मेदारी है, कि वे विद्यार्थियों को उनकी अंकतालिकाएं सफलतापूर्वक सौंपेंगे।

एक टिप्पणी भेजें